Wednesday, 25 February 2026

आज का सृजन २

Vrajendra Nagar 
शुद्ध जल जवाबदार ?
पानी पानी चिल्लाकर पानी उतार 
देते हैं 
स्वच्छता के काम आने वाले को 
अशुद्ध कर देते हैं 
स्वयं ही असावधान है खुद के स्वास्थ्य
 के लिए 
गंदा पानी पीकर, बीमार दूसरों को 
कर देते हैं 
पिपासा बढ़ती है, लालच के कारण 
फिर अन्य बदनाम क्यों
दूध में पानी मिलाकर दूध पीकर खुद 
खुश होते हैं 
इंदौर में पानी गंदा किया किसने है ?
अनजान है 
फिर आम को बदनाम कर पनियाते 
अन्य को हैं 
खुद ही जल स्रोत को दूषित करके 
दूषण फैलाते 
व्यवस्था की बुनियाद को भी तो 
अव्यवस्थित करते 
गंदगी नाले में डाल गंदा नाला बना
कर स्वयं बदनाम करते 
माना कि जल को शुद्ध रखना अपनी
जवाबदारी नहीं है 
शुद्ध जल पीने की जवाबदारी तो खुद
की ही है ना 
जितने जवाबदारी मुहैया कराने वाले 
दोषी हैं उतने ही हम खुद भी हैं
आईने पर धूल जमीं है अतः आइने से 
परहेज करते हैं 
खुद के द्वारा की गई गंदगी का जवाब
गैरों से मांगते 
सुबह-सुबह उठकर अपना मुंह क्या
खुद ही नहीं धोते हैं 

व्रजेंद्र नागर 
251 श्री मंगल नगर इंदौर
,🌤️💐💐
आसमान की ओर उछाला हुआ 
सिर पर आ गिरे 
जवाबदार कौन ?
राही के सिर पर तीसरी मंजिल 
से खपरैल गिरे 
जवाबदार कौन ?
उड़ते परिंदे का पंख फड़फड़ाते
 धागे में उलझे 
जवाबदार कौन ?
उड़ती पतंग से खग तकरा जाए 
पतंग फट जाये 
जवाबदार कौन ? 
हवन करते हुए हाथ जल जाए 
इलाज समय पे ना मिले 
जवाबदार कौन ?
हत्यारा मौन रह कर आंसू बहाते
सजा कोई दूसरा पाये 
जवाबदार कौन ? 
मंथन करने पर हलाहल आ जाए
नवनीत मिल न पाये 
जवाबदार कौन ?
धनवंतरी इलाज करें और यम भी
अपना नियम निभाये
जवाबदार कौन ?
बिल्ली के भाग से छींका टूटे, बिल्ली 
का ही सिर भी फूटे
जवाबदार कौन ?

व्रजेंद्र नागर 
251 श्री मंगल नगर इंदौर

No comments:

Post a Comment

माह अप्रैल 2026 की विशेष गतिविधियाँ

माह अप्रैल 2026 की विशेष गतिविधियाँ