Monday, 12 January 2026

सोसायटी ऑफ ऑथर्स की गतिविधियाँ

सोसायटी ऑफ ऑथर्स की गतिविधियों की मासिक और वार्षिक संक्षेपिका

_*Outstanding academic performance of our institution and cooperation of honourable members.*_


१) सांस्कृतिक :-

दिनांक १० जनवरी २०२६, विशिष्ठ सभा 

सभा के प्रारंभ में हिन्दी दिवस १० जनवरी, युवा दिवस ११, जनवरी, लोहडी १३ जनवरी, मकर संक्रान्ति १४ जनवरी, गणतंत्र दिवस २६ जनवरी के सांस्कृति महत्व और गरिमा का स्मरण करते हुए शुभकामनाएँ प्रसारित की गई।

२) साहित्यिक:-

सोसायटी ऑफ ऑथर्स की लोकप्रिय, लोकमंगलमयी, और उत्कृष्ठ साहित्यिक श्रेष्ठता को देखते हुए आज शहर के तीन प्रबुद्ध साहित्यकारों, श्रीमती मीना अग्रवाल, डॉ. स्वाति सिंह, डॉ. प्रगति जैन, ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें धन्यवाद और आभार प्रस्तुत किया गया।  

३) सभा में १० बिन्दुओं का संस्था का संकल्प-पत्र वाचन किया गया।

४) संस्था ने नवाचार के तहत भेंट में सामग्री

के बजाय अवली रचना कारों ने (श्री रामनारायण सोनी, डॉ. अनुपमा जैन, श्री रशीद अहमद शेख ने अपनी अपनी कृतियाँ अतिथि महोदया को उपहार स्वरूप भेंट की।

५) सचिव रामनारायण सोनी ने संस्था की २०२५ की गतिविधियों से सदन को अवगत कराया।

६) श्रेष्ठ उपलब्धि (वार्षिकी) - गत एक केलेंडर वर्ष में -

  अ) ५ अलग अलग गरिमामय कार्यक्रमों मे ५ पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। 

  आ) प्रत्येक मासिक सभा में श्रेष्ठ साहित्यकार, समाज सेवी को मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित किया गया जिनसे हमारे सदस्य लाभान्वित हुए।

  इ) हर माह में पड़ने वाले तीज-त्यौहार को सांकेतिक रूप से सभा कक्ष में भी मनाया जाता है।

७) कुन्द कुन्द ज्ञानपीठ का आभार, जो हर माह स्थान और सुविधा प्रदान करती है।


    रामनारायण सोनी

    सचिव, सोसायटी ऑफ ऑथर्स, इन्दौर

No comments:

Post a Comment

माह अप्रैल 2026 की विशेष गतिविधियाँ

माह अप्रैल 2026 की विशेष गतिविधियाँ