Monday, 12 January 2026

विशिष्ठ सभा १० जनवरी २०२६

सोसायटी ऑफ ऑथर्स, इन्दौर की विशिष्ठ सभा

सोसायटी ऑफ ऑथर्स की सांस्कृतिक और साहित्यिक विशिष्ठ सभा, दिनांक १० जनवरी को कुन्द कुन्द ज्ञानपीठ में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ. प्रगति जैन शिक्षाविद् एवं लेखिका ने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने लेखन में मौलिकता, सार्थकता और समाज की समरसता का विशेष ध्यान रखना चाहिये। युवा पीढ़ी का ध्यान आज संस्कृति, संस्कार, नैतिकता और सामाजिक मेलजोल से हट कर आधुनिक आमोद के संसाधनों की ओर हो गया है। ऐसे में हमारा लेखन का दायित्व और बढ़ गया है। इसलिए आज के मीडिया संसाधन के माध्यम से रचना कर करके अपनी बात उन तक जरूर पहुंचावें। जैसे समद्र की लहरों में चपलता तो होती है पर उसमें समुद्र की आत्मा निवास करती हैं वैसे ही युवाओं को उनको अपनी अस्मिता को पहचानना चाहिये। अपने आसपास देखें तो लेखन के ऐसे विषय रोज मिल जाते हैं। लेखक समाज के लिये क्रान्तदर्शी होता है।
सभा में सुरेश रायकवार, शोभारानी तिवारी, मीना अग्रवाल, आर. डी. गुप्ता, रशीद अहमद शेख, डॉ. पी.के. माथुर, सुनील मुसाफिर, ओमप्रकाश जोशी, बालकराम शाद, डॉ. स्वातिसिंह, रामनारायण सोनी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रचनाकारों ने गीत, गजल, लघुकथा का संदेशपरक एवं सार्थक सरस पाठ किया। कार्यक्रम के अन्त में संस्था की संरक्षक डॉ. अनुपमा जैन ने प्रेरक और रवीन्द्र नारायण पहलवान ने अध्यक्ष्यीय उद्बोधन दिये। 
संस्था सचिव रामनारायण सोनी ने संचालन किया। 
रामनारायण सोनी
सचिव

No comments:

Post a Comment

माह अप्रैल 2026 की विशेष गतिविधियाँ

माह अप्रैल 2026 की विशेष गतिविधियाँ